फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने पर आरएसएस प्रचारक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर(खागा)। पटियारा तालाब में हो रही खुदाई को गलत बताते हुए वीडियो बनाने व इसकी शिकायत करने पर आरएसएस प्रचारक के घर चार लोगों ने हमला कर दिया। घर में घुसकर प्रचारक व उनके भाई के साथ मारपीट की गई। उनका मोबाइल तोड़ दिया गया। पथराव कर दहशत फैलाई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी अखिलेश श्रीवास्तव के बेटे अभीष्ट आरएसएस में प्रयागराज-झूंसी में प्रचारक हैं। परिवार का आरोप है कि विजयीपुर के पटियारा तालाब में पूर्व प्रधान छोटेलाल पासवान खुदाई करा रहे थे। इस खुदाई को लेकर अभीष्ट ने बीडीओ से शिकायत कर अनियमितता का आरोप लगाया और खुदाई का
वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है इससे नाराज होकर छोटेलाल, रमेश, धर्मेंद्र व अरुण ने उनके घर पर हमला कर दिया। पथराव करते हुए प्रचारक व उनके भाई से मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। गाली गलौज करते हुए आरोपी वहां से चले गए। घटना की सूचना अभीष्ट ने थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने खुदाई कार्य पर रोक लगाते हुए अब तक हुई खुदाई के जांच के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें