फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में पुल की चादर उड़ी, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां विकास खंड के रेवाड़ी नहर में लोहे की पाइपों से बने पुल की चादरें सोमवार शाम तेज आंधी में उड़ गई। पूरी तरह से आवागमन बाधित हो गया है। रेवाड़ी नहर पर पुराने पुल को तोड़कर सिंचाई विभाग काफी दिनों से नये पुल का बहुत ही धीमा निर्माण करा रहा है। नये पुल बनने से रेवाड़ी जाने के लिए पूरी तरह से
विज्ञापन

आवागमन बंद हो जाने पर ग्रामीणों ने चंदा कर नहर पर पाइप का पुल बनाया था। पाइप के ऊपर लोहे की चादर डालकर आवागमन शुरू हुआ। इस पुल से दर्जनों गांवों का आवागमन होता है। भाजपा के युवा नेता अजीत सैनी ने बताया कि तेज आंधी में चादरें उड़ गई हैं। अब आगे बनी पुलिया से ही कुछ समय के लिए आवागमन रहेगा। चादरें फिर से लगवाकर आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें