फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खागा के निहालपुर सानी में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
निहालपुर सानी गांव में बैरीकेडिंग लगवाते थाना प्रभारी सुल्तानपुर घोष एके मिश्र - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनमें से एक संक्रमित मुंबई से लौटा था। यह खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थानांतर्गत निहालपुर सानी गांव का है। संक्रमित के परिवार को क्वारंटीन करते हुए गांव को सील कर दिया गया है। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। दूसरे संक्रमित के मामले में डीएम संजीव ने फिलहाल जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर प्रतिनिधि ने बताया कि निहालपुर सानी गांव के मजरे इजुरा बुजुर्ग में 21 साल का युवक 13 मई को मुंबई से लौटा था। कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने के कारण ग्राम प्रधान महरानी दीन ने प्रशासन व पुलिस को सूचना दी थी। घरवाले भी डर रहे थे। दूसरे दिन युवक खुद चलकर सीएचसी हथगाम गया। यहां जांच के बाद उसे एंबुलेंस से प्रयागराज कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया था। युवक के सैंपल की जांच में शुक्रवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को डीएम संजीव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए दोपहर बाद गांव को सील करा दिया। गांव
में आने-जाने के दोनों रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में पता लगाया जा रहा है। डीएम का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए ग्राम प्रधान महरानीदीन की तरह सभी की सतर्कता आवश्यक है। यह लड़ाई सभी के सहयोग से ही जीती जा सकती है। उधर, दूसरे संक्रमित के मामले में प्रशासन की अधिकारिक पुष्टि न होने से उसके क्षेत्र का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें