बहुआ (फतेहपुर)। कस्बे के जवाहर नगर में गुरुवार रात घर में चोरी हुई। परिवार सोता रह गया। उसे सुबह जानकारी हो सकी। परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
किसान अब्दुल रऊफ शाह ने बताया कि गुुरुवार की रात पत्नी इमामन, शादीशुदा बेटी महकबानो घर के दूसरे खंड में सो रहे थे। चोर रात में मेन गेट का ताला खोलकर जीने के रास्ते छत में कमरों को खोलकर रुपये और गहने ले गए। अब्दुल रऊफ ने बताया कि चोरों ने 64 हजार रुपये, बक्से व अलमारी में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, झाला, अंगूठी, सोने की चेन, झुमकी व चांदी के काफी जेवर चुरा लिए। ललौली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने बताया छानबीन कर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।