रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज बस पर चढ़ते प्रवासी नही दिखा सामाजिक दूरी का कोई मानक
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दूसरे प्रदेशों से कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह लगभग 6:50 पर लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। ट्रेन में 1134 वयस्क और 126 बच्चे थे। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क व लंच पैकेट देकर बसों से उनके गांवों भेज गया। यात्रियों को ले जाने के लिए 49 बसें लगाई गई थी।
गुरुवार की सुबह लगभग 6:50 पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। इसमें लुधियाना से आने वाले श्रमिक बैठाए गए थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रशासनिक अफसरों की टीम ने पुलिस की मदद से प्रवासियों को उनके क्षेत्र की रोडवेज बसों में बैठाया और रवाना किया कुल 49 बसें लगाई गई। लुधियाना से आई इस ट्रेन में 1134 वयस्क और 126 बच्चे थे। दरअसल पहले 15 मई को जोधपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने
की सूचना प्रशासन की ओर से प्रसारित की गई थी। लुधियाना के समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने की सूचना बुधवार रात लगभग 9:00 बजे रेलवे के स्टेशन अधीक्षक व प्रशासन को दी गई। इसके बाद आनन-फानन में प्रवासियों के इंतजाम पूरे किए गए। रात से ही भोर तक भोजन के पैकेट इंतजाम हुआ। इस दौरान रोडवेज बसों में
चढ़ते समय बाहर से आए लोग सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख सके और एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते देखे गए। डॉक्टरों की टीम तैयार कराई गई। रोडवेज बसें मंगाई गई। प्रवासियों को मास्क व लंच पैकेट के साथ मंजिल की ओर भेजा गया। डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा के साथ सुबह प्रशासनिक व पुलिस अमला रेलवे स्टेशन पहुंचा। ब्लॉक वार रोडवेज की 49 बसों को लगाया गया था। इसके लिए बस के आगे शीशे पर
स्टीकर लगा था जिसमें ब्लॉक का नाम अंकित था । रेलवे स्टेशन के एसएस एस के सिंह ने बताया कि उन्हें देर शाम स्पेशल श्रमिक ट्रेन के आने की जानकारी दी गई थी। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि रात 9:00 बजे इस ट्रेन के आने की अचानक जानकारी लगी । उसके बावजूद बेहतर ढंग से प्रवासियों को ब्लॉक वार भेजने में सफलता मिली। आयुष चिकित्सकों ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की । इसमें एसीएमओ डॉ संजय की अगुवाई में चिकित्सीय टीम के सदस्य डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ प्रसून, डॉ नदीम , डॉ अनुराग, डॉ फरमान भी रहे।