फतेहपुर। तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने गुरुवार दोपहर तीन बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। पिता घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को खड़ा करा लिया है। चालक भाग निकला।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी रामधनी बेटे रामू (18) के साथ डाक्टर को दिखाने शहर जा रहे थे। लखनऊ बाईपास चौराहा के करीब शारदा नगर के पास बांदा की ओर से आए मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक से कुचल जाने से रामू की मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान यातायात बाधित हुआ। बेटे को मरा देखकर पिता बदहवास हो गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। यह हेलमेट लगाए थे लेकिन ट्रक का पहिया सीने और पेट पर चढ़ गया।