फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ सै अधिक परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर सौ से अधिक परीक्षक गैरहाजिर रहे। इसे सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन मानते हुए सभी का मूल्यांकन अवधि का वेतन रोका जाएगा। गैरहाजिर रहे परीक्षकों की सूची मंगलवार को शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन

जिले बोर्ड परीक्षा की कापियां जांचने के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी, निरंकारी बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार शामिल हैं। इन सभी में एडेड और राजकीय के मिलाकर सौ से अधिक परीक्षक बनाए गए थे। शिक्षक मूल्यांकन प्रक्रिया के आठ दिन बीतने के बाद भी नहीं आए हैं। इन सभी का मूल्यांकन अवधि का वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया गैरहाजिर परीक्षकों सूची कार्रवाई के अनुमोदन के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें