बहुआ। ललौली थाने के यमुना नदी अढ़ावल मोरंग खदान खंड 10 में सोमवार शाम जमकर मारपीट व तोड़फोड़ हुई। खदान संचालकों ने बंकर में घुसकर जान बचाई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
बीती रात को बिंदकी के एक मोटर मालिक के ट्रकों के चालकों व खदान संचालकों के बीच बिना टोकन व नंबर मोरंग भरने को लेकर कहासुनी हो गयी थी। कारोबारी ने ट्रक चालकों व साथियों समेत खदान में मारपीट की। वीडियो मारपीट, बैरियर में तोड़फोड़ और ट्रक चालक लाठी डंडो से मारपीट करते दिख रहे हैं। अढ़ावल खंड 10 के खदान संचालक कैश जमा होने वाले कमरे में घुस जान बचाते दिख रहे है। एसओ प्रदीप कुमार यादव का कहना है शिकायत नहीं आई है शिकायत आने पर जांच कराएंगे।