बहुआ। मां की डांट से नाराज कक्षा पांच के छात्र ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ललौली थाना क्षेत्र के देवगांव (मूसेपुर) निवासी फूलचंद्र पासवान का बेटा शिवम कुमार (12) मुत्तौर गांव के निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। किशोर जंगल में आम बीनने गया था। करीब चार बजे जंगल से लौटा था। छोटे भाई सत्यम से किसी बात को लेकर विवाद होने पर मां सीमा देवी डांट दिया था। पिता से शिकायत करने की बात कही। कुछ देर बाद छात्र घर से चला गया। परिजन कामकाज में लगे थे। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन चालू की। छात्र का शव पड़ोसी शिवशंकर पासवान के टिन शेड में लटकता मिला। धन्नी में शर्ट से छात्र ने फांसी लगाई थी। पड़ोसी शिवशंकर का घर खाली पड़ा रहता है। घटना से मां सीमा देवी, बड़ी बहन पूजा देवी का हाल बेहाल हो गया। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर छात्र ने जान दी है।