फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत---

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा टांडा हाईवे पर गुरुवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव निवासी चुुनकू का बेटा दीपक कुमार उर्फ मालिक (25) मुंबई में फल का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। लॉकडाउन में मां श्रीमती और पत्नी रूबी देवी को लेकर गांव आ गया था। किसी रिश्तेदार के घर गुरुवार शाम बाइक से गया था। देर रात लौट रहा था। बहुआ कस्बे के कंजरन डेरा तिराहा के पास
विज्ञापन

करीब रात एक बजे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक को जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। मां और पत्नी का हाल बेहाल हो गया। उसकी असोथर के घाटमपुर गांव में ससुराल है। बहुआ चौकी इंचार्ज उमाकांत यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
जांच के लिए कहने पर मजदूर का सिर फोड़ा
अल्लीपुर (फतेहपुर)। जांच कराने के लिए टोकने पर बाहरी लोगों ने मजदूर पर लाठी डंडे हमला कर घायल कर दिया। मजदूर का सिर फट गया। मलवां थाना क्षेत्र के बकोली गांव निवासी ललऊ राजपूत मनरेगा मजदूर है। वह शाम को घर लौट रहा था। रास्ते में हैंडपंप के पास हाथ मुंह धुलने लगा। गांव का शिवसरन और उसका बहनोई कृपाल हैंडपंप के पास पहुंचे। दोनों चेन्नई से लौटे थे। ललऊ ने दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह दी। यह बात शिवसरन को अच्छी नहीं लगी। दोनों में नोकझोंक हो गई। ललऊ ने बताया कि कुछ देर बाद गांव में शिवसरन ने भाई रामभवन और बहनोई कृपाल के साथ मिलकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई की। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें