फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन का मतलब लॉकडाउन खत्म होना नहीं: साध्वी --

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि ग्रीन जोन की श्रेणी को लॉकडाउन का खत्म होना न मान लें। ग्रीन जोन में होने के बावजूद भी अभी लॉकडाउन खत्म नहीं हुआ है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें व सामाजिक दूरी का पूरा अनुपालन करें।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन अभी टूटी नहीं है। ऐसे में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए समाज व देश को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसलिए ऐसे समय में जनपद के लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखें। मॉस्क अथवा गमछे से मुंह को ढकें, साबुन से हाथ धोएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें। यह अभी भी बहुत जरूरी है क्योंकि इस समय प्रवासी मजदूरों का जनपद में आगमन हो रहा है। उन्हें भी सचेत रखें वह स्वयं भी सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें