फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की जमीन का आज होगा अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजस्व विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारी साढ़े पांच एकड़ जमीन की पैमाइश कराने के बाद लिखित में कब्जा प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जिले में केंद्रीय विद्यालय संचालन के लिए शर्तें पूरी होने के बाद विद्यालय संचालन समिति प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय कैंट कानपुर के प्रधानाचार्य सोमपाल समेत समिति के अन्य सदस्य जमीन अधिग्रहण करने के लिए आ रहे हैं। शहर के मधुपुरी स्थित साढ़े पांच एकड़ जमीन की अपने समक्ष पैमाइश कराने के बाद लिखित में कब्जा प्राप्त करेंगे। जमीन राजस्व विभाग के अभिलेखों में पहले केंद्रीय विद्यालय के नाम
अंकित हो चुकी है। समिति के पदाधिकारी जमीन अधिग्रहण के बाद स्कूल संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में लिए गए राजकीय इंटर कालेज के नए भवन का निरीक्षण करेंगे। कोई कमी होगी तो उसे पूरा कराने के लिए डीआईओएस को दिशा निर्देश जारी करेंगे। केंद्रीय विद्यालय का काम देख रहे सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारी आ रहे हैं। जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें