फतेहपुर। लॉकडाउन में संचालित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के मालिक खरीदारों का विवरण नहीं लिख रहे हैं। यह स्थिति प्रोविजन स्टोर से लेकर मेडिकल स्टोर तक की है। प्रशासन का निर्देश है कि दुकानदार खरीदार का नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर में जरूर लिखें।
जिला ग्रीन जोन में होने की वजह से लॉकडाउन के पार्ट तीन में प्रोविजन स्टोर व डेयरी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, मोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल रिचार्ज, स्टेशनरी, सीमेंट सरिया वेल्डिंग मशीन की दुकान खुलने लगी हैं। प्रशासन का कहना है कि दुकानदार आने वाले ग्राहक का नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित करेगा ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। पर, यही सब नहीं किया जा रहा है । दुकानदार इस कवायद पर कतई काम नहीं कर रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान पर सामान दे या ग्राहक का नाम पता लिखें। आमतौर पर ग्राहक अपना ब्योरा देना नहीं चाहता।