फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 दिन बाद रोडवेज का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉक डाउन की वजह से बंद रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया । पहला दिन होने की वजह से बस अड्डे पर यात्रियों का पहुंचना न के बराबर हो सका । फिलवक्त 5 रूट के लिए बसों को वर्कशॉप से बाहर निकाला गया है । लॉक डाउन अवधि में 3 सीटर सीट पर महज 2 लोग और 2 सीटर सीट पर एक मुसाफिर को यात्रा करने की इजाजत होगी । एआरएम का कहना है कि न्यूनतम लागत निकलने पर भी बसें संचालित की जाएंगी । अगर डीजल का खर्च नहीं निकलेगा तो बसों को चलाना नामुमकिन होगा ।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने ट्रेन सेवा के साथ रोडवेज की बस सेवा बंद करवा दी थी । सोमवार से लॉक डाउन - 3 शुरू होने के ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन मैं रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया गया है । इसी के मद्देनजर फतेहपुर डिपो के वर्क शॉप से सुबह 5 बसों बस अड्डा भेजा गया । जिसमें से फतेहपुर से बिंदकी होते हुए जहानाबाद फतेहपुर से चौडगरा होते हुए औंग फतेहपुर से खागा फतेहपुर से बहुआ होते हुए मुतौर और फतेहपुर से
चित्रकूट की बस शामिल रही । हालांकि लॉक डाउन के चलते बस अड्डे में सवारियों का टोटा नजर आया । बस के चालक और परिचालक सवारियों के इंतजार में देखे गए । फतेहपुर डिपो के एआरएम माखनलाल केसरवानी ने बताया कि 50 फ़ीसदी सवारियां लेकर चलने की इजाजत है । प्रत्येक बस में 25 सवारी ही सफर कर सकती हैं। 3 सीटर पर दो लोग ही बैठकर यात्रा कर सकते हैं । इसी तरह 2 सीटर पर एक व्यक्ति यात्रा कर सकता है । केसरवानी ने बताया कि चित्रकूट के ऑरेंज जिले में होने की वजह से यहां के लिए बस चलाई गई है । लोकल रूट निर्धारित कर दिए गए हैं । यदि सवारियां निकलती है तो बस सेवा में इजाफा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें