अल्लीपुर। मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक भाई ने कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी छात्रा के साथ पारिवारिक भाई कई महीने से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले छात्रा बड़ी बहन के यहां चला गई थी। आरोपी उसे लौट आने के लिए दबाव बना रहा था। विरोध पर आरोपी ने फोन पर छात्रा के साथ गालीगलौज की। इस पर छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि पारिवारिक मामला है। आरोपी ने गालीगलौज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद