फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद 75 परिवारों तक पहुंची राशन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर सोमवार को जरूरतमंद 75 परिवारों को राशन सामग्री मुहैया कराई गई। शहर में 25 व बिंदकी में 50 परिवारों को इसका लाभ मिला। ऐसी घड़ी में रसोई का इंतजाम होने पर जरूरतमंदों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

बिंदकी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी रामेश्वर दयाल दयालू ने सोमवार को पचास जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री दी। राशन सामग्री के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। राशन पाकर जरूरतमंद खुशी से फूले नहीं समाए। कहा भी कि ऐसी घड़ी में मिलने वाली सहायता बहुत मायने रखती है। वह इस टीम के शुक्रगुजार हैं। दयालु गुप्ता ने नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित अपने आवास पर यह मदद
मुहैया कराई। कहा कि समाज के जरूरतमंद लोग परेशान न हो। वह जरूरतमंद के पास तक पहुंचकर उन्हें राशन सामग्री मुहैया कराएंगे। राशन सामग्री में पांच किलो आटा, एक बोतल तेल, नमक, सब्जी सहित तमाम चीजें शामिल रही। अनाज वितरण के दौरान अमन गुप्ता, सपा नेता यूनुस खान, चंद्रशेखर बेदी, महंगू निषाद, अनुराग ऋषि सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर के तांबेश्वर नगर में शिक्षक दीपक कुमार और समाजसेवी हिमांशु ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, पांच किलो आलू, एक किलो तेल, एक किलो नमक, एक पैकेट सब्जी मसाला, दाल मसाला और बिस्किट-नमकीन के पैकेट मुहैया कराए। शिक्षक ने कहा कि ऐसी घड़ी में हर सक्षम शख्स का फर्ज बनता है कि जरूरतमंद के काम आएं। इस मौके पर दीपक गौतम, चंद्र कली, राज कुमार, अजीत गौतम, राजीव गोल्डी उमराव, महेंद्र, सुधांशु श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें