फतेहपुर। राजस्थान से बस से पहुंचे 33 लोगों में से स्क्रीनिंग में 28 का तापमान सौ से अधिक निकला। सभी को क्वारंटीन में भेजा गया।
ताज डिपो की दो बसें सुबह सात बजे 33 लोगों को लेकर सीमा में दाखिल हुईं। बसों को बिंदकी में रोककर सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 28 लोगों का तापमान अधिक होने के कारण सभी को औंग के आदर्श महाविद्यालय में क्वारंटीन में भेजा गया। नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि इनमें से 17 लोग खागा के और 15 लोग बिंदकी के हैं। सदर तहसील का केवल एक व्यक्ति है। इसके अतिरिक्त नोएडा से एक अन्य बस में चार छात्र भी बिंदकी पहुंचे। परीक्षण के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। अभिभावकों को बच्चों को घर में ही चौदह दिनों तक क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।