फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बने मिसाल: सीमा दूसरे की, फिर भी रात भर डटे रहे एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन में जिले को कोरोना मुक्त बनाए रखने में चांदपुर थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने मिसाल पेश की है। कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र और फतेहपुर के सीमा के बीच जुटे लोगों के खाने और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वह रात भर डटे रहे। उनकी इस कार्यशैली से प्रभावित होकर डीएम और एसपी ने उन्हें
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा को सूचना मिली कि महाराष्ट्र के भिवंडी जिले से चलकर 19 लोगों का जत्था बिना क्वारंटीन प्रक्रिया से गुजरे ही सीमा में प्रवेश करने जा रहा है। सजेती थानाक्षेत्र की सीमा पर सभी रोका और इसकी सूचना डीएम और एसपी को दी। डीएम ने कानपुर के एएसपी और डीएम से
संपर्क कर सभी लोगों को क्वारंटीन कराने के लिए संपर्क करने की कोशिश लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस बीच रात हो जाने के कारण थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को सीमा पार ही भोजन उपलब्ध कराया और बिस्तर का बंदोबस्त भी किया। सुबह सभी को कानपुर प्रशासन ने अपने जिले में ही क्वारंटीन कराया। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि चारों ओर से संक्रमण से घिरे होने के बाद भी जिला कोरोना से मुक्त है तो उसके पीछे चांदपुर थानाध्यक्ष जैसे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें