फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक, चंदियाना की 13 घंटा गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एचटी लाइन का तार टूटने से शहर के चंदियाना व चौक मुहल्ले की बिजली 13 घंटे गुल रही। लोग रात भर छतों पर टहलते रहे। सुबह लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड में चंदियाना डाकघर के पास बुधवार की रात करीब 11 बजे तार टूट गया। इससे चौक और चंदियाना मोहल्ले के ढाई सौ घरों में लोगों को संकट का सामना करना पड़ा। घरेलू काम और नहाने के लिए लोगों को हैंडपंप से पानी भर कर लाना पड़ा। अवर अभियंता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से रात में तार नहीं जोड़े जा सके। सुबह फाल्ट सही कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें