फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को आज से मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/खागा। लॉकडाउन के दूसरे महीना का राशन शुक्रवार से बांटा जाएगा। जिन लोगों का पात्र गृहस्थी व मजदूरी कार्ड है, उन्हें मुफ्त राशन मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने राशनकार्ड में दर्ज यूनिट के हिसाब से अनाज बांटने के निर्देश दिए हैं। जिले में पांच लाख 886 लोगों को पात्रगृहस्थी और अंत्योदय के कार्ड बनाए हैं। गोदाम से 10 हजार 45 मीट्रिक टन अनाज का उठान हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि एक से 12 मई तक गेहूं, चावल का वितरण होगा। 15 मई से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण निधि से कार्डधारकों को मुफ्त चावल दिया जाएगा। मंडलायुक्त प्रयागराज के यहां से दाल के बदले चना का आवंटन हो गया है। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन का पालन करें। भीड़ अधिक होने पर टोकन जारी कर राशन बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें