फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने ऑडियो वायरल में निपेट दरोगा व हेड कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन माह पहले का ऑडियो वायरल होने पर चांदपुर थाने के एसआई और हथगाम थाने के हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

चांदपुर थाने में तैनात एसआई सन्नेस बाबू गौतम हथगाम थाने से 16 फरवरी को रिलीव हुए थे। उनका एक ऑडियो वायरल हुआ। एक मामले में किसी व्यक्ति से बात कर रहे हैं। उस व्यक्ति ने हथगाम थाने में तैनात हेड कांस्टेबल केके तिवारी से लेनदेन का मामला होना बताया। हेड कांस्टेबल थाने का मालखाना समेत कई जिम्मेदारी निभाते हैं। मामले की जांच दरोगा के पास है। फोन पर बात करने वाले को दरोगा फटकार लगाते हैं। मामला
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से जुड़ा होने की वजह से एसपी प्रशांत वर्मा ने दोनों पर कार्रवाई की है। दरोगा सन्नेश बाबू गौतम छह माह पहले खखरेरू थाने में तैनात थे। तत्कालीन खखरेरू थानेदार वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ खुद का वीडियो वायरल किया था। जिसमें थानेदार की कार्यशैली को उजागर किया था। थानेदारी छिन गई थी। एसआई भी लाइन हाजिर हुए थे। हालांकि थानेदार इन दिनों धाता थानेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें