फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के नाम पर स्कूलों से आ रहे मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन में रोक के बाद भी प्राइवेट स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को प्रवेश के नाम पर फीस जमा करने का मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। ऐसे ही शहर के एक नामीगिरामी स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेज कक्षा में दाखिला कराने के लिए स्कूल के बुलावा भेजा है।
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर स्कूल छात्र-छात्राओं को आगे की क्लास में जाने पर नए सिरे से प्रवेश लेते हैं। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से बकाया शुल्क के साथ अग्रिम शुल्क वसूल करते हैं। इसके बाद ही अगली कक्षा में नाम अंकित किया जाता है। लॉकडाउन के कारण शासन ने सभी शिक्षण संस्थाओं को फिलहाल फीस वसूली पर रोक लगा रखी है। शुरुआती समये कुछ स्कूलों ने पहले फीस जमा करने के लिए मैसेज भेजा था, लेकिन अधिकारियों की हिदायत
के बाद इस बार शब्दावली बदलकर दोबारा मैसेज भेजा है। जिसमें लिखा गया है कि 20 अप्रैल से स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभिभावक छात्रों का दाखिला करा लें। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यदि कोई अभिभावक स्वेच्छा के शुल्क जमा करना चाहते हैं तो वह जमा कर सकते हैं। कोई भी स्कूल फीस वसूली के लिए दबाव नहीं बना सकता है। दबाव बनाने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें