फतेहपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर संकट की इस घड़ी में मददगारों का काफिला बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस पुनीत कार्य में व्यापारी नेता संतोष गुप्ता सहभागी बनें। उन्होंने पचास जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री बांटी।
व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने सहयोगियों के साथ गोहरारी ग्राम पंचायत के केवलापुर गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पचास जरूरतमंदों को राशन सामग्री के पैकेट बांटे। इसमें आटा, चावल, मसाला, हल्दी व अन्य किराना सामान रहे। व्यापारी नेता के साथ डॉ. रामभक्त वर्मा ने भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए सभी को
पहले दूर-दूर बैठाया। इसके बाद सभी को कोरोना वायरस की जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय सुझाए । कहा गया कि सभी से दूरी बनाकर रखें। हाथ मिलाने, गले मिलने की बजाय नमस्कार से अभिवादन करें। साबुन से दिन में कई बार हाथ धुलें। चेहरे पर मॉस्क लगाएं। आयोजन में शराब बेचने वालों के खिलाफ गांव वालों को एकजुट रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।