फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को सरेआम पीटने में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। महिला को सरेआम पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में मानसिक बीमार महिला घूम रही थी। उसे एक युवक और महिला ने खदेड़ा। युवक के हाथ में डंडा था। उसने डंडे से महिला की पिटाई चालू कर दी। उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इस बीच
घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। वीडियो में महिला को पीटते इसी गांव के साहिल को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने बताया गया कि महिला ने उसके घर के बाहर गंदगी फैलाई थी। तभी उसे पीटकर भगाने लगा था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें