फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सत्रह लोगों की आई निगेटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण काल में जिला अभी तक सुरक्षित है। शनिवार को वाराणसी स्थित लैब से एक और राहत भरी खबर आई। जिले से भेजे गए 89 सैंपल में से 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। शेष 64 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना सेल के प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक में कुल 89 लोगों के सैंपल जांच के लिए वाराणसी लैब में भेजे गए हैं। जिसमें से अब तक 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और शेष 64 लोगों की रिपोर्ट अभी प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी 26 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, अभी तक जिले में एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। जिससे काफी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें