फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के हत्यारोपी के घर ताला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी हत्याकांड के दूसरे दिन गांव में सन्नाटे का माहौल है। आरोपी के घर में तालेबंदी है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुलिस ने गहराई से पड़ताल की। मौत की वजह दम घुटना आया है। आरोपी ने गला दबाकर हत्या करना कबूला था।
विज्ञापन

खुमानखेड़ा गांव के 14 साल की किशोरी का गुरुवार रात शव पांच सौ मीटर दूर गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस को शव गांव के अजय ने बरामद कराया था। अजय के पकड़े जाने के बाद प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। किशोरी के पिता की ओर से अजय और उसके पिता रामसिंह लोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अजय के पकड़े जाने के बाद ही उसका पिता और घरवाले ताला बंद कर भाग निकले हैं। पुलिस फरार राम सिंह की तलाश में आसपास के कई गांवों में भी छापा मारा गया। घर में बंधे मवेशयिों को चारा पानी पड़ोसी कर रहे हैं। उनके बीच करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना बताया गया। थानेदार एनके नागर ने बताया कि आरोपी अजय ने गला दबाने की बात कबूल की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना (स्मूथरिंग) आया। आवेश में आरोपी ने किशोरी की हत्या के दौरान गला दबाने के बाद मुंह भी दबाया है, तभी उसकी दम घुटने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें