फतेहपुर। नारी स्मिता फाउंडेशन से संचालित रोटी घर के सदस्यों ने पुलिस को दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली सामग्री दी। संचालिका स्मिता सिंह ने कहा कि अधिकारी समेत 60 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शादीपुर चौराहे में दैनिक किट का वितरण किया गया। इस मौके पर सदर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने रोटी घर के सदस्यों का आभार किया। जरूरतमंद 15 परिवारों में खाद सामग्री बांटी गई। इस मौके पर विवेक मिश्रा, वंदना द्विवेदी, नीता गुप्ता, अमित चौहान, श्रेय शुक्ला, प्रसून तिवारी, अंकित द्विवेदी, भोले, अंकित चौहान, रविंद्र कश्यप, विकास सिंह, आचार्य राम नारायण मौजूद थे। संवाद