फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डाक्टरों से पूछा युगल को किस शस्त्र से आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेमी युगल की मौत मामले में गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की प्राथमिक जांच में कई सवाल खड़े किए हैं। दरअसल रिपोर्ट में दोनों के शरीर से गोली नहीं मिली। गंभीर चोट लगने से मौत का मामला स्पष्ट हुआ है। प्रकरण में पुलिस को अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह ग्राम पंचायत के एक गांव में सोमवार रात जर्जर कोठरी में प्रेमी युगल से शव बरामद हुए थे। युवक के हाथ की अंगुलियों में फंसा तमंचा मिला था। दोनों के कनपटी में घाव थे। पुलिस ने युवती को गोली मारकर युवक के खुद आत्महत्या करने के कयास लगाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गई। आखिर गोली कहां चली गई यह बड़ा सवाल खड़ा है। पुलिस ने गोली को लेकर कई चिकित्सीय
विशेषज्ञों से सलाह ली है। पुलिस ने दलील दी है कि कभी-कभी गोली शरीर में घुसने के बाद नष्ट भी हो जाती है। पुलिस ने प्रश्नोत्तरी तैयार कर भेजी है। जिसमें पूछा गया है कि चोट यदि गोली से नहीं है तो किस शस्त्र से उस जैसा हमला हो सकता है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि चोट गोली लगने की है। गोली नहीं लगी तो किसी हथियार से चोट लगी है। इसके बारे में डाक्टरों से सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें