फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर बुधवार की रात प्याज लदे ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के आंबी गांव निवासी रामगुलाम लोधी का बेटा रमेश करन (35), सुरेंद्र (32) लालमन(40), रमेश(45), असोथर थाने के धुनीपुर निवासी अरविंद (49), थरियांव थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी अंकित (20), अवध (20) ट्रैक्टर में प्याज लादकर खागा सब्जी मंडी बेचने जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर पश्चिमी बाईपास के पास ट्रैक्टर में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना पर थरियांव थानेदार विनोद कुमार पहुंचे। ट्रैक्टर के नीचे दबने से रमेश करन की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। बाकी घायलों को भर्ती किया गया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक प्रयागराज राशन लेकर जा रहा था। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें