फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड धारकों को 12 से पहले कोटे की दुकान से लेना होगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कार्डधारक 12 अप्रैल से पहले अपना राशन ले लें। इसके बाद पूर्ति विभाग की वेबसाइट बंद हो जाएगी। इसके बाद पंद्रह अप्रैल से वेबसाइट खुलने पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को ही मुफ्त चावल का वितरण होगा।
विज्ञापन

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को कोटे की दुकान से हर महीने की एक से 25 तारीख तक अनाज दिया जाता है। लॉकडाउन के चलते अंत्योदय, पात्र गृहस्थी व मनरेगा पंजीकृत श्रमिक कार्ड वालों को एक अप्रैल से मुफ्त गेहूं, चावल मिल रहा है। यह वितरण 25 अप्रैल तक नहीं होगा। 12 अप्रैल की शाम नौ बजे से पूर्ति विभाग की वेबसाइट बंद हो जाएगी। फिर दो दिन अनाज नहीं बांटा जाएगा। 15 से पांच-पांच किलो मुफ्त चावल मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जो कार्डधारक अनाज 12 से पहले ले लें। इसके बाद कार्ड से मिलने वाला गेहूं, चावल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें