हुसैनगंज। हाजीपुरगंग गांव में एक अन्य गांव की महिला के साथ तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हाजीपुरगंग गांव निवासी मुन्नू मिश्रा झाड़फूंक करता है। आरोप है कि दो अप्रैल को मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने आई थी। महिला का आरोप है कि तंत्र विद्या के बहाने तांत्रिक महिला को जंगल ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।