फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन की वजह से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए 52 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। किसानों को लोकवाणी या फिर अपने मोबाइल के माध्यम से रसद खाद्य विभाग के पोर्टल में पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्र में बेच सकेंगे।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करने के लिए शासन से एक अप्रैल को क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। लॉकडाउन की वजह से इसको बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। हालांकि किसानों का पंजीकरण कराने के लिए रसद खाद्य विभाग के पोर्टल को खोल दिया गया है। किसान लोकवाणी केंद्र व अपने मोबाइल से पंजीकरण करा सकते हैं। अभी तक 550 किसानों ने क्रय केंद्र में गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण में 100 क्विंटल से अधिक गेहूं होने पर एसडीएम से सत्यापन कराना होगा। इसके बाद गेहूं की तौल कराई जाएगी। गेहूं की खरीद शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शासन से आदेश मिलते ही क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें