फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के राधा नगर चौकी क्षेत्र के ब्रह्म नगर मोहल्ले में सेल्समैन के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर शनिवार रात घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। राधानगर चौकी पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। ब्रह्मनगर निवासी पुनीत
विज्ञापन

कुमार द्विवेदी चौक बाजार में एक शोरूम में सेल्समैन है।वह परिवार के साथ दो मार्च को सास की अचानक हालत बिगड़ने पर ससुराल गए थे। उन्होंने बताया शनिवार रात को घर वापस आए। वह गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। घर की दूसरी मंजिल में कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का लॉकर टूटा था और सारा सामान बिखरा हुआ था। लाकर तोड़कर चोर 1 लाख 65 हजार नगद और पांच लाख कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए। नगदी घर बनवाने के लिए रखी हुई थी। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया घटना की जांच राधानगर पुलिस कर रही है। जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें