फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का तालाब में चोरों की धमाचौकड़ी, चार दुकानों के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाकरगंज चौकी क्षेत्र के पक्का तालाब से लखनऊ बाईपास रोड में तीन दुकानों के चोरों ने शनिवार रात शटर के ताले तोड़ डाले। कई दुकानों के शटर टूटने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मसवानी मोहल्ला निवासी अंकित सिंह की पक्का तालाब में मोबाइल की दुकान है। दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने अंकित को चोरी की सूचना दी। अंकित ने बताया चोर शटर का ताला तोड़ने के बाद केबिन वाले दरवाजे तक पहुंचे। केबिन वाले दरवाजे को तोड़ने में असफल रहे हैं। दूसरी दुकान हार्डवेयर की है। यहां ताला तोड़कर चोर नगदी चुरा ले गए हैं। मसवानी निवासी दुकानदार मुजम्मिल ने बताया कि गुल्लक का लाक तोड़कर पांच हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। करीब में एसबीआई बैंक की टाइनी शाखा का भी चोरों ने ताला तोड़ा है। शाखा के संचालक मौके पर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शटर में दूसरा ताला लगाया है। इलाके में ही शुक्रवार रात गणेश शंकर के मोबाइल शॉपिंग ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चुरा ले गए। लाक डाउन के चलते लोग दुकान नहीं जा रहे हैं। वहीं पुलिस से बेखौफ चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें