बिंदकी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिंदकी में 500 लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह ने स्कूल संचालक संजय श्रीवास्तव के साथ शनिवार को यहां बने सामुदायिक किचन और रहने की व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर के ललौली रोड पर फरीदपुर मोड़ के पास स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए अस्थायी आश्रय बनाया गया है। आश्रय खाने-पीने समेत सभी व्यवस्थाएं स्कूल की तरफ से की गई हैं। एसडीएम ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में जिन लोगों को भी ऐसी स्थिति में खाने-पीने और रहने की असुविधा है, उनको यहां रखा जाएगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ है वह लोग भी यहां रह सकते हैं। इस मौके पर तहसीलदार गणेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल तिवारी मौजूद रहे।