फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से 60 बंदी जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार प्रशासन ने सोमवार को साठ विचाराधीन बंदियों को आठ सप्ताह के पैरोल पर घर भेज दिया। रिहा किए गए बंदियों में दो बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। प्रशासन ने सात साल के अंदर की सजा के प्रावधान वाले 100 बंदियों की पैरोल सूची तैयार की थी। इनमें से शासन ने 60 बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। रिहा बंदियों में आगरा, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव के रहने वाले हैं। जेल अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जेल की क्षमता 690 की है। वर्तमान में 1350 लोग बंद हैं। इनमें सोमवार को 60 को आठ सप्ताह के पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। शासन का आदेश मिलने पर वेटिंग सूची में शामिल 40 को रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें