फतेहपुर। लॉकडाउन के दौरान खून की कमी से जूझती प्रसव पीड़िता की मदद के लिए भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी आगे आए। उन्होंने अपना ओ पाजिटिव ग्रुप का खून दिया।
बिंदकी तहसील के डीघ गांव की रहने वाले जितेंद्र कुमार की पत्नी रूमा देवी को प्रसव पीड़ा के चलते शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस के चलते इस वक्त रक्तदान शिविर लगना बंद है। ऐसे में सदर अस्पताल के रक्तकोष तक में खून का अकाल पड़ा है। चिकित्सकीय टीम ने जितेंद्र से रूमा को खून की कमी होने की बात कहकर एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। जितेंद्र काफी भागदौड़ के बावजूद इसे नहीं ला सके तो सर्व फार ह्यूमेनिटी के गुरमीत सिंह उमंग से मिले। जिसके बाद प्रसून तिवारी इस महिला की जान बचाने को आगे आए। प्रसून को देखकर जितेंद्र भी खुद का रोक न सके और बी निगेटिव ग्रुप के इस शख्स ने भी एक यूनिट खून दान किया।