फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को टालने में जुटे स्वास्थ्य महकमे के लिए विदेश यात्रा कर लौटे 50 लोग परेशानी का सबब बने हैं। यह लोग ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इनमें किसी का मोबाइल नंबर काम नहीं कर रहा है तो किसी का पता गलत है। राज्य सर्विलांस इकाई की तरफ से अभी तक जिला सर्विलांस इकाई को विदेश यात्रा से लौटने वाले 266 लोगों की सूची सौंपी है। अब तक की कवायद में 23 यात्रियों ने 28 दिन का घर में एकांतवास पूरा कर लिया है। 164 ऐसे हैं जो एकांतवास के 14 दिन का वक्त गुजार चुके हैं। सेल प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव बताते हैं कि जो 50 नाम हमारे लिए चुनौती बने हैं। उनमें नौ नाम दूसरे जिलों के रहने वालों के हैं। पासपोर्ट में दिए गए पते के आधार पर खोजबीन की जाती है। कई मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहे।