फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने वाले 66 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के चौथे दिन पुलिस की नाकेबंदी सख्त रही। हाईवे और ग्रामीण इलाकों में गश्त पर रही पुलिस ने प्रतिबंध तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडेय ने शहर में बेवजह घूमने वालों की धरपकड़ की। 12 वाहन चालकों पर नौ हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना वसूला। करीब 59 वाहनों चालान किया गया। गाजीपुर पुलिस ने दो वाहन सीज किए। चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के चलते कल्यानपुर थाने के एसआई पवन कुमार सिंह ने चौडगरा के पास छह वाहनों पर कार्रवाई की। डेढ़ हजार का शमन शुल्क वसूला। कार और बाइक सवारों समेत छह का चालान किया गया। खखरेरू और हसवा पुलिस ने पांच लोगों को घूमने में पकड़ा। इनका शांतिभंग में चालान किया गया। इस तरह से लाक डाउन में कुल जिले में अब तक 39 लोगों पर एफआईआर और 45 वाहनों को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें