फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादल घिरा, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम ने एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान में घने बादल और तेज हवा के रुख को देखकर किसान सुबह होते ही खेत और खलिहान में पहुंच गए। वहां पर कटी हुई फसलों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। पूरे दिन बादल छाए रहे। थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार तक तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। जिले में 15 दिन पहले तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। उसमें किसानों की फसलों का नुकसान हो चुका है। जो फसलें बची हुई हैं, उनके पकने का किसान इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह बादल देख कर किसानों के चेहरे में चिंता की लकीरे बढ़ गई हैं। जिन किसानों के राई, सरसों की फसल खेत और खलिहान में कटी पड़ी हैं। उसको सुरक्षित करने में किसान जुटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें