फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले कोरोना के लक्षण, मानिकपुर अस्पताल से भागा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर/किशनपुर। मुंबई से लौटे बुखार ग्रसित युवक के कोरोना वायरस से ग्रसित होने की आशंका जांच के बाद खारिज हो गई। हालांकि मुंबई से आया युवक मानिकपुर अस्पताल से न भागता तो पहले ही जांच में संक्रमण है कि नहीं, इसका पता चल जाता। दरअसल पुलिस के भर्ती कराने के बाद युवक भाग निकला था। ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने डीएम को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लाक के रघ्घूपुर गांव का राम प्रसाद 21 तारीख को बांदा जिले के मानिकपुर स्टेशन पर उतरा था। मामला जनता कर्फ्यू के एक दिन पहले का था, लिहाजा रेलवे पुलिस चौकन्ना थी। रेलवे पुलिस ने मुंबई से लौटे इस युवक के बुखार और खांसी के लक्षण देखकर उसे मानिकपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवक वहां भागकर उसी दिन गांव चला आया था। यह बात रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते दब गई। सोमवार को मुंबई से लौटे इस युवक के बीमार होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सशंकित हो गए। किसी ने डीएम संजीव सिंह को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इस युवक के घर पहुंची। पीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. बृजेश पांडेय ने बताया कि जांच में युवक को हल्का बुखार था। खांसी के भी लक्षण नहीं पाए गए। अमूमन यात्रा के दौरान इस तरह की तकलीफें हो सकती हैं। युवक को कब-क्या और कैसे करना है। सामने वाले से मिलने के दौरान कितना फासला रखना है। ऐसी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें