फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस, नहीं बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अफसरों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिसें जारी किया है। संचालकों को अग्रिम आदेशों तक वैवाहिक या फिर अन्य तरह के उत्सव कार्यक्रम पर रोक लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक खागा कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पहले से ही सभी प्रकार के कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। क्षेत्र के सभी गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस भेज दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह वैवाहिक कार्यक्रमों की बुकिंग को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दें। इस दौरान कोई भी कार्यक्रम न कराएं। अगर किसी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम होने की जानकारी पता चलती है तो कार्रवाई होगी। उधर, पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि एक बरात जीटी रोड से निकल रही है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोककर उन्हें अलग-अलग होकर जाने को कहा। हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति सड़क या फिर गेस्ट हाउस में भीड़ नहीं लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें