फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक पर फेंका खौलता तारकोल, हाथ झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक निकालने को लेकर शुक्रवार की रात मालिक का सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों से विवाद हो गया। गुस्साए मजदूरों ने ट्रक मालिक पर गर्म तारकोल फेंक दिया। खलासी को भी मारापीटा। ट्रक मालिक का एक हाथ झुलस गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकबिसौली गांव निवासी पिंटू कुमार शुक्ला ट्रक मालिक हैं। पिंटू ने बताया कि वह खाली ट्रक लेकर नई तहसील रोड की ओर जा रहे थे। नई तहसील के पास उनके आगे लगे ट्रकों को सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने निकाल दिया। उनके ट्रक का नंबर आने पर रोक दिया। ट्रक निकालने को लेकर वाद विवाद होने
लगा। मेठ और मजदूर गालीगलौज के साथ हाथापाई करने लगे। मारपीट के दौरान खलासी आयुष बीच बचाव को पहुंचा। उसे भी पीटा गया। इसी दौरान मेठ ने मजदूरों को तारकोल से जला देने को कहा। बकौल पिंटू उन्होंने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन मजदूरों ने गर्म तारकोल फेंक दिया। तारकोल से उसका एक हाथ झुलस गया। दर्द व जलन से वह बेहाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीन अज्ञात मजदूरों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें