खागा। काफी समय से बीमार किशोरी ने रविवार रात फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। खागा कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी प्रकाश पासवान मजदूर हैं। उनकी बेटी सरिता(17) रविवार रात सबको खाना खिलाकर अपने कमरे में चली गई। भोर में परिजन उठे तो सरिता का कमरा बंद था। परिजनों ने आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला। पिता ने खिड़की से अंदर झांका तो सरिता फांसी पर लटकी दिखी। यह देख कोहराम मच गया। दरवाजा तोड़कर सरिता को बाहर निकाला गया। किशोरी के परिजनों की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि सरिता को चक्कर आकर गिर जाने की बीमारी थी। परिजन इलाज करा रहे थे लेकिन उसे फायदा नहीं हो रहा था। इस कारण वह परेशान रहने लगी थी। माना जा रहा है बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। संवाद