फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने खाया जहर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने जहर खा लिया। एक की मौत हो गई। शहर के कृष्णबिहारी नगर कबाड़ी मार्केट निवासी अयूब के बेटे कयूम(24) ने रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन रात में शव घर ले आए। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा रखा गया है। उधर, मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर निवासी रोहित के बेटे नीलेश कुमार (18) ने सोमवार सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि सुबह किसी बात पर पिता ने डांट दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें