फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दस साल बाद बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी के दस साल बीतने के बाद महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति व ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला निवासी मोहम्मद रफीक की बेटी सबीना बेगम की शादी दस साल पहले शहर कोतवाली के नई बस्ती निवासी अंसार खान के बेटे महफूज उर्फ शीबू के साथ हुई थी। सबीना का आरोप है कि उसके शादी के बाद दो बेटे फहद और अर्स हुए थे। ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग करते थे। उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। दो साल पहले बहाने से पीरनपुर मोहल्ले में किराये के घर पर रहने को पति ने छोड़ा था। उसके बाद घर बेचकर ससुरालीजन चले गए। वह खोजबीन करती बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लाहौरी मोहल्ले
पहुंची। जहां ससुरालीजन रहते मिले। उन लोगों ने घर से भगा दिया। उसके बाद पीरनपुर 18 फरवरी 2020 की रात पति आया। यहां रात को रुकने के बाद उसे तीन बार तलाक बोलकर चला गया। पुलिस ने ससुर अंसार, सास विलकिस, ननद राबिया, नंदोई फिरोज और पति महफूज के खिलाफ दहेज अधिनियम, तीन तलाक, घरेलू हिंसा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें