फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री ने अंजना को गोल्ड मेडल पहना बढ़ाया जिले का गौरव

विज्ञापन
other - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फोटो-13- ऋषिकेश में डॉ. अंजना को गोल्ड मेडल प्रदान करते केंद्रीय गृहमंत्री
विज्ञापन

अंजना ने जिले का मान बढ़ाया
एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
लंग कैंसर पर किया शोध
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर की रहने वली डॉ. अंजना को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ऋषिकेश एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शहर के पटेलनगर निवासी अधिवक्ता रविकरण सिंह की बेटी डॉ. अंजना को गृहमंत्री अमित शाह ने गोल्ड मेडल प्रदान किया है। डॉ अंजना ने एम्स से पीएचडी की है। लंग कैंसर पर शोध किया है। यह इंटरनेशनल जनरल में प्रकाशित हुआ है। शोध से ऐसे टूल बनाने में मदद मिलेगी, जिससे रक्त की जांच से ही फेफड़े के कैंसर का पता चल सकेगा। उन्होंने फेफड़े के कैंसर के दोषी बायोमार्कर वायरस को चिह्नित किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद थे। इससे पहले डॉ. अंजना को दिल्ली में सेवा रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें