फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता किसान का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली(फतेहपुर)। हफ्तेभर से लापता किसान का शव शुक्रवार देर शाम गेहूं के खेत में मिला। इससे सनसनी फैल गई। हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। कई दिन पुराना शव होने की बात कही गई। इससे जाहिरा चोट स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी रामरतन(45) करीब 15 साल से चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहनबुजुर्ग के भगलापुर गांव में परिवार संग रहते थे। पत्नी सरोज ने बताया कि शनिवार को अमौली बाजार करने गए थे। घर वापस नहीं लौटे थे। पति ने गांव में होली मनाने के लिए जाने की बात कही थी। इसी वजह से पहले पति की खोजबीन की ओर ध्यान नहीं दिया था। बाद में रिश्तेदारों और आसपास के गांव में तलाश करते रहे। कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को ग्रामीण चरवाहे मरवाहीडेरा गांव की ओर से खेत के रास्ते जा रहे थे। चरवाहों को गेहूं के खेत से शव की दुर्गंध आई, तभी वह लोग मौके पर पहुंचे। वह शव देखकर हैरान हो गए। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर मिला है। रामरतन की इसी गांव में पहले एक और शादी हुई थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां शादीशुदा है। दूसरी पत्नी सरोज की भी पहली शादी हमीरपुर में हुई थी। उसके भी पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद सरोज की मां मन्नो देवी और ग्रामीणों ने सरोज और रामरतन के बीच शादी हुई थी। सरोज के पांच बच्चे राजा, पुत्तन, अंकिता नैंसी, राजेश है। परिजनों ने बताया कि रामरतन शराब पीने का भी शौकीन था। ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि शव पुराना होने के कारण मौत का कारण साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें