फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर 52 क्रय केंद्रों में खरीदा जाएगा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर गेहूं खरीदने के लिए जिले में आठ संस्थाओं को चुना गया है। इनके 52 क्रय केंद्रों पर शासन से समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदे जाएंगे। क्रय केंद्र में गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल में अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। हाटशाखा के फतेहपुर मंडी समिति, बहुआ, हुसैनगंज, थरियांव, असोथर, खागा, हथगाम, किशनपुर, धाता, बिंदकी प्रथम व द्वितीय, मलवां, अमौली, जहानाबाद में क्रय केंद्र बनाया गया है। पीसीएफ के बिसौली, मेवली, हरिहरगंज, बहुआ, गाजीपुर, बरारी, मवई, सीतापुर, सातोंजोगा, मुरांव, बुदवन, कटोंघन, कारीकान धाता, देवमई, पधारा में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यूपी एग्रो के जमालपुर, टीकर, बेर्रांव, बेसड़ी, अल्लीपुर, जनता, यूपीएसएस संस्था के कठेरवा, असोथर, धरमपुर, हरदासपुर थोन में क्रय केंद्र बने हैं। कर्मचारी कल्याण निगम के लालीपुर, मौजमाबाद, नैफेड के सातों, बुधरामऊ, असोथर व खागा, पीसीयू के फतेहपुर मंडी, मंझूपुर, असोथर मंडी, खागा मंडी, किशनपुर मंडी, बिंदकी मंडी और भारतीय खाद्य निगम के जहानाबाद मंडी में क्रय केंद्र बने हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने धान की फसल को क्रय केंद्र में बेचे हैं। उनको अपने पंजीकरण में संशोधन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें