बकेवर (फतेहपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में 12 साल की मंदबुद्धि किशोरी को गांव के ट्रक चालक ने अगवा कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। लड़की शाम को पानी
भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। गांव का सेठ कुशवाहा उसे बहला दुकान में सामान दिलाने के बहाने लेकर चला गया। कुछ देर बाद लड़की घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन में जुट गए। रात लगभग 11 बजे लड़की बदहाल हालत में घर पहुंची। उसने मां को आपबीती बताई। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी सेठ कुशवाहा ट्रक चालक है। वह भी होली पर्व के मौके पर गांव पहुंचा था। थानेदार एके गौतम ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। संवाद